35वीं यात्रा के लिए रूल या नियम
चलो हरिदर्शन सेवा समिति की यात्राएं
चलो हरिदर्शन सेवा समिति
हमारी समिति भारत के सभी प्रमुख धार्मिक स्थानों की यात्रायें व दर्शन कम से कम सेवा शुल्क में करवाती है। हमारी संस्था आपके परिवार जैसा माहौल देता है और आपके आराम का पूरा ध्यान रखने का प्रयास करती है।
सम्पर्क सूत्र (फोन नं०)
9871718758
9958858758
क्यों चुने चलो हर दर्शन तीर्थ यात्रा परिवार को?
★ सभी तीर्थ यात्रियों को हमारी इस यात्रा मैं शामिल होने के लिए हार्दिक शुभकामनाएं।
★ हमारी यात्रा में अकेले वृद्धजन व महिलाएं भी आराम से यात्रा कर सकती हैं। क्योंकि हमारी यात्रा का माहौल घर-परिवार जैसा ही रहता है जिस कारण बुजुर्गों को अकेलापन महसूस नहीं होगा।
★ इस यात्रा में चलो हरिदर्शन तीर्थ यात्रा परिवार द्वारा एक सरप्राइज गिफ्ट दिया जाएगा। जो पूरी यात्रा में आपके काम आएगा।
★ आप घर से तीर्थ करने के लिए निकले हैं। इसलिए यात्रा तीर्थ की भावना से ही करें और तीर्थयत्रा औरती तीर्थ प्रदेश में खुद को पवित्र बनाए रखें ताकि हमारे ईस्ट कि हम पर अधिक से अधिक कृपा हो।
★ सुरक्षा और सुविधा की दृष्टि से समय-समय पर आपको जो हिदायत अर्थात सूचनाएं दी जाएंगी । उनका आपको सख्ती से पालन करना होगा।
★ हम यात्रा में आपको अधिक से अधिक सुविधा देने की कोशिश करेंते हैं। परन्तु यदि थोड़ी बहुत परेशानी आती है तो उसे तपस्या की भावना से स्वीकार करें।
★ बस जहां से जाएगी, वहीं पर आपको उतरेगी। यदि आपका गंतव्य स्थल बीच रास्ते में पड़ता है तो आप वहां उतर सकते हैं। यदि आप कहीं और स्थान पर बस ले जाने का आग्रह करेंगे तो वह नहीं माना जाएगा।
सेवा शुल्क: जैसा कि सेवा शुल्क का 50% बुकिंग के समय ही ले लिया जाता है। यदि आप अपना सेवा शुल्क पूरा का पूरा 15 दिन पहले जमा कर देते हैं तो आपको उस पर विशेष छूट मिलेगी।
★ प्रत्येक भक्त से अनुरोध है कि अपना बकाया सेवा शुल्क यात्रा वाले दिन के एक सप्ताह पहले जमा कर दें। ताकि आगे की यात्रा की व्यवस्था सुचारू रूप से हो सके।
★ यदि आपको यात्रा में जाने में कोई परेशानी है तो आप 15 दिन पूर्व अपना टिकट कैंसिल कर सकते हैं । जिसका पैसा वापस कर दिया जाएगा। यदि आप सात दिन पूर्व तक कोई भी सूचना नहीं देते हैं तो आपका टिकट कैंसिल माना जाएगा और दिया बुकिंग सेवा शुल्क भी वापस नहीं होगा। इस स्थिति में अगला नियम पढ़ें।
★ जैसाकि ऊपर के नियम में हम बता चुके हैं कि यात्रा तिथि और एक 15 दिन के बीच टिकट कैंसिल नहीं किया जाएगा। यदि आपका पूरा पैसा जमा है तो आप अपने स्थान पर किसी दूसरे व्यक्ति को यात्रा में भेज सकते हैं।
परंतु उसका नाम, पता, उम्र और फोन नंबर आपको संस्था को पहले से देना होगा ताकि उनका आई कार्ड बनाया जा सके।
यात्रीगण भी ध्यान दें
★ हमारी इस यात्रा में सभी साथीजन बराबर के भगीदार हैं
अतः किसी एक साथी की वजह से अन्य साथियों को परेशानी नहीं होनी चाहिए।
★ यात्रा में जन सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए बस किसी होटल पर रूक सकती है। यदि आप होटल पर कुछ खरीदते हैं तो उस खरीददारी का खर्चा आपका ही होगा। संस्था का नहीं।
★ अतः आपसे अनुरोध है कि आप दूसरे साथियों और अपनी सुविधा और समय का ध्यान रखें। अपने मन से अपनी सुविधा बनाने के चक्कर में दूसरों को परेशानी न होने दें।
★ यात्रा में जो भी डेस्टिनेशन अर्थात स्थान बताया जाएगा। सभी को उस स्थान पर बताए समय पर पहुंचना आवश्यक है। वहां आपका केवल आधा घंटे तक ही इंतजार किया जाएगा।
★ यदि कोई साथी इस समय अवधि में वहां नहीं पहुंच पाता है तो हम अगले डेस्टिनेशन प्वाइंट की ओर बढ़ जाएंगे। इस स्थिति में अगले डेस्टिनेशन प्वाइंट पर पहुंचने की जिम्मेदारी लेट रहने वाले व्यक्ति की होगी। उस व्यक्ति को अगले डेस्टिनेशन प्वाइंट पर अपने खर्चे पर स्वयं पहुंचना होगा।
★ दो बार देरी करने वाले के लिए ऐसा माना जाएगा कि वह जानबूझकर सबको लेट करने का प्रयास कर रहा है। जानबूझकर पैदा की गई इस स्थिति सभी यात्रियों से सलाह ली जाएगी यदि उन्होंने सहमति दे दी तो उसे वही उसके हाल पर छोड़ दिया जाएगा और किसी भी कीमत में कोई भी पैसा वापस नहीं किया जाएगा।
★ इसलिए आप अपने साथियों की सुविधा को देखते हुए समय का विशेष ध्यान रखें और निश्चित समय पर अपने स्थान पर पहुंचे।
★ यदि आपकी तबीयत खराब है तो इस यात्रा को अवॉइड अर्थात अनदेखा करें और अपने स्थान पर किसी दूसरे व्यक्ति को भेज दें। हम जानते हैं कि आप भी नहीं चाहेंगे कि आपकी वजह से किसी दूसरे को परेशानी हो।
भोजन प्रसाद की व्यवस्था
एक दिन से अधिक की यात्रा में हमारी समिति की तरफ से साधारण भोजन प्रसाद जिसमें नाश्ता, लन्च, डीनर आदि की व्यवस्था रहती है।
★ सब्जी में या भोजन में प्याज व लहसुन का प्रयोग नहीं किया जाएगा।
★ हर बार हमारे महाराज अर्थात हलवाइयों द्वार स्वच्छ और ताजा खाना बनाया जाएगा।
★ यात्रा में भोजन की व्यवस्था दिए गए मीनू के अनुसार ही की जाएगी।
★ यात्रा में मीनू में परिवर्तन केवल व्यवस्थापक द्वारा ही किया जा सकता है । वह भी जब भोजन के लिए शुद्ध कच्चा पदार्थ उपलब्ध न हो।
★ किसी भी यात्री की इच्छा के अनुसार खाने के मीनू में किसी भी कीमत पर कोई परिवर्तन नहीं किया जाएगा। यदि आपको मीनू का भोजन पसंद नहीं है; तो आप अपने खर्चे पर बाहर खा सकते हैं।
नोट –> पीने के पानी की व्यवस्था खाने के समय हमारी होगी। बाकी यात्रा में अपने लिए पानी की व्यवस्था आप ही को स्वयं करनी होगी।
यात्रा में भोजन का मीनू
3/9/24
रात्रि में प्रस्थान और रात्रि का खर्च आपका स्वयं का होगा।
4/9/24
सुबह की चाय –> Early morning Tea
नास्ता –> चाय + आलू सब्जी + खस्ता कचौरी
दोपहर –> दाल + चावल + रोटी
शाम –> चाय + बिस्कुट + नमकीन
रात –> रोटी + आलू मटर (सब्जी) + चावल + रायता
5/9/24
सुबह की चाय –> Early morning Tea
नास्ता –> चाय + ब्रेड पकोडा
दोपहर –> राजमा + चावल + रोटी
शाम –> चाय + बिस्कुट + नमकीन
रात –> जीरा आलू + मटर पनीर + पूरी + रोटी
+ रायता
6/9/24
सुबह की चाय –> Early morning Tea
नास्ता –> चाय + छोले भटूरे
दोपहर –> कढ़ी + चावल + रायता+ रोटी
शाम –> चाय + बिस्कुट + नमकीन
रात –> मिक्स दाल + आलू मटर + रोटी + रायता
7/9/24
सुबह की चाय –> Early morning Tea
नास्ता –> चाय + बेडमीपूरी + आलू सब्जी
दोपहर –> सूजी हलवा + आलू टमाटर + रोटी + पूरी
शाम –> चाय + बिस्कुट + नमकीन
रात –> वेज पुलाव
8/9/24
यदि लेते हुए तो समय अनुसार जो भी संभव हो।
ठहरने की व्यवस्था
★ समिति का प्रयास आपको अधिक से अधिक सुविधा देने का होता है। अतः समिति की ओर से Non AC धर्मशाला में ठहरने की व्यवस्था की जाती है।
★ यदि आपको अलग से अपना कमरा (रूम) लेना है तो उसका खर्च आपको स्वयं उठाना होगा।
★ एक चादर ओढ़ने तथा एक चादर बिछाने के लिए अपने साथ अवश्य ले ले।
सावधानी
★ आप सभी से सूचित किया जाता है कि कोई भी भक्तजन सोना, चांदी जैसा कीमती सामान या जेवर पहन कर ना जाए। अगर आप पहन कर जाते हैं तो उसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी आपकी अपनी स्वयं की होगी।
★ मादक पदार्थों का सेवन करने वाले अथवा झगडालू यात्री अथवा दूसरे साथियों को परेशान करने वाले को यात्रा से अलग करके अगले स्टॉप पर उतारने का पूर्ण अधिकार यात्रा व्यवस्थापक को होगा और इस अवस्था में कोई भी पैसा वापस नहीं किया जाएगा।
★ यदि आप बार-बार बस में लेट आते हैं। यह बस के चलने में देरी करवाते हैं; तो आपको वहीं छोड़ दिया जाएगा।
★ यात्रा के दौरान आर्थिक या शारीरिक क्षति की जिम्मेदारी यात्री की स्वयं की होगी। व्यवस्थापक की यात्रियों के नुकसान की किसी भी प्रकार से जिम्मेदार नहीं होंगे।
तीर्थ स्थान पर मंदिरोंके दर्शन
★ तीर्थ स्थान पर प्रमुख मंदिरों के दर्शनों के लिए आटो या ई-रिक्शा की व्यवस्था संस्था के द्वारा होगी। जो हमें धर्मशाला से प्रमुख मंदिरों की पार्किंग तक ले जायेगी तथा वहां से घुमाकर वापिस धर्मशाला पर लायेंगे।
★ कुछ स्थानों पर पार्किंग से मंदिर की दूरी अधिक हो सकती है तो आप पैदल अथवा स्वयं के खर्च पर रिक्शे से मंदिर के पास तक जा सकते हैं। इस प्रकार यात्रियों को पैदल कम चलना पड़ेगा।
★ इस यात्रा में काशी और प्रयागराज में जिनको नाव से घूमना है । वे नाव का खर्चा स्वयं उठाएंगे।
★ यदि आप दूसरी बार दर्शनों के लिए जाना चाहते हैं । तो वह खर्चा आपको ही उठाना होगा।
सभी के लिए जरूरी सामान
★ जो यात्री नियमित रूप से दवाई लेते हैं या आपकी दवाइयां चल रही है तो वे दवाइयां अवश्य रख ले। ये यात्री यात्रा प्रोग्राम के दिनो के अनुसार कृपया अपनी दवाईयां साथ में लावे।
★ ORS या Electrol के कम से कम दो पैकेट सभी को लेने हैं।
★ उल्टी, दस्त और सर दर्द की गोलियां जैसी जरूरी दवाइयां अपने साथ अवश्य रख ले।
★ धूप का एक चश्मा
★ धूप व वर्षा से बचने के लिए एक छाता
★ एक छोटी वैसलीन
★ कोई भी एक ओरिजिनल आईडी
★ यदि आप पूजा का सामान धूप, दीप आदि घर से ही ले जाना चाहते हैं तो ले चलें।
★ पीने के पानी की बोतल।
चलो हरि दर्शन तीर्थ यात्रा परिवार
Comments
Post a Comment