04. श्री खाटू श्याम जी और श्री सालासर जी दर्शन यात्रा
चलो हरि दर्शन परिवार की 37वीं तीर्थयात्रा
श्री खाटू श्याम जी और श्री सालासर जी दर्शन यात्रा
चलो हरिदर्शन तीर्थ यात्रा परिवार समिति
हमारी समिति भारत के सभी प्रमुख धार्मिक स्थानों की यात्रायें कम से कम सेवा शुल्क में कराती है। हमारी संस्था आपके आराम का पूरा ध्यान रखने का प्रयास करती है।
सम्पर्क सूत्र (फोन नं०)
9871718758
9958858758
★ सभी तीर्थ यात्रियों को इस यात्रा के लिए हार्दिक शुभकामनाएं।
★ हमारी यात्रा में अकेले वृद्धजन व महिलाएं भी आराम से यात्रा कर सकती हैं। क्योंकि हमारी यात्रा का माहौल घर-परिवार जैसा ही रहता है जिस कारण अकेलापन महसूस नहीं होगा।
★ आप तीर्थ प्रदेश में हैं और घर से तीर्थ करने के लिए निकले हैं इसलिए यात्रा तीर्थ की भावना से ही करें और खुद को पवित्र बनाए रखें ताकि हमारे ईस्ट कि हम पर अधिक से अधिक कृपा हो।
★ सुरक्षा और सुविधा की दृष्टि से समय-समय पर आपको जो हिदायत अर्थात सूचनाएं दी जाएंगी । उनका आपको सख्ती से पालन करना होगा।
★ हम यात्रा में आपको अधिक से अधिक सुविधा देने की कोशिश करेंते हैं। परन्तु यदि थोड़ी बहुत परेशानी आती है तो उसे तपस्या की भावना से स्वीकार करें।
★ बस जहां से जाएगी, वहीं पर आपको उतरेगी। यदि आपका गंतव्य स्थल बीच रास्ते में पड़ता है तो आप वहां उतर सकते हैं। यदि आप कहीं और स्थान पर बस ले जाने का आग्रह करेंगे तो वह नहीं माना जाएगा।
सेवा शुल्क: जैसा कि सेवा शुल्क बुकिंग के समय ही ले लिया जाता है। ताकि आगे की यात्रा की व्यवस्था सुचारू रूप से हो सके।
यात्रीगण भी ध्यान दें
★ हमारी इस यात्रा में सभी साथीजन बराबर के भगीदार हैं
अतः किसी एक साथी की वजह से अन्य साथियों को परेशानी नहीं होनी चाहिए।
★ यात्रा में जन सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए बस किसी होटल पर रूक सकती है। यदि आप होटल पर कुछ खरीदते हैं तो उस खरीददारी का खर्चा आपका ही होगा। संस्था का नहीं।
★ अतः आपसे अनुरोध है कि आप दूसरे साथियों और अपनी सुविधा और समय का ध्यान रखें। अपने मन से अपनी सुविधा बनाने के चक्कर में दूसरों को परेशानी न होने दें।
★ यात्रा में जो भी डेस्टिनेशन अर्थात स्थान बताया जाएगा। सभी को उस स्थान पर बताए समय पर पहुंचना आवश्यक है। वहां आपका केवल आधा घंटे तक ही इंतजार किया जाएगा।
★ यदि कोई साथी इस समय अवधि में वहां नहीं पहुंच पाता है तो हम अगले डेस्टिनेशन प्वाइंट की ओर बढ़ जाएंगे। इस स्थिति में अगले डेस्टिनेशन प्वाइंट पर पहुंचने की जिम्मेदारी लेट रहने वाले व्यक्ति की होगी। उस व्यक्ति को अगले डेस्टिनेशन प्वाइंट पर अपने खर्चे पर स्वयं पहुंचना होगा।
★ दो बार देरी करने वाले के लिए ऐसा माना जाएगा कि वह जानबूझकर सबको लेट करने का प्रयास कर रहा है। जानबूझकर पैदा की गई इस स्थिति सभी यात्रियों से सलाह ली जाएगी यदि उन्होंने सहमति दे दी तो उसे वही उसके हाल पर छोड़ दिया जाएगा और किसी भी कीमत में कोई भी पैसा वापस नहीं किया जाएगा।
★ इसलिए आप अपने साथियों की सुविधा को देखते हुए समय का विशेष ध्यान रखें और निश्चित समय पर अपने स्थान पर पहुंचे।
★ यदि आपकी तबीयत खराब है तो इस यात्रा को अवॉइड अर्थात अनदेखा करें और अपने स्थान पर किसी दूसरे व्यक्ति को भेज दें। हम जानते हैं कि आप भी नहीं चाहेंगे कि आपकी वजह से किसी दूसरे को परेशानी हो।
भोजन प्रसाद की व्यवस्था
एक दिन से अधिक की यात्रा में हमारी समिति की तरफ से साधारण भोजन प्रसाद जिसमें नाश्ता, लन्च, डीनर आदि की व्यवस्था रहती है।
★ सब्जी में या भोजन में प्याज व लहसुन का प्रयोग नहीं किया जाएगा।
★ हर बार हमारे महाराज अर्थात हलवाइयों द्वार स्वच्छ और ताजा खाना बनाया जाएगा।
★ यात्रा में भोजन की व्यवस्था दिए गए मीनू के अनुसार ही की जाएगी।
★ यात्रा में मीनू में परिवर्तन केवल व्यवस्थापक द्वारा ही किया जा सकता है । वह भी जब भोजन के लिए शुद्ध कच्चा पदार्थ उपलब्ध न हो।
★ किसी भी यात्री की इच्छा के अनुसार खाने के मीनू में किसी भी कीमत पर कोई परिवर्तन नहीं किया जाएगा। यदि आपको मीनू का भोजन पसंद नहीं है; तो आप अपने खर्चे पर बाहर खा सकते हैं।
नोट –> पीने के पानी की व्यवस्था खाने के समय हमारी होगी। बाकी यात्रा में अपने लिए पानी की व्यवस्था आप ही को स्वयं करनी होगी।
यात्रा में भोजन का मीनू
14/9/24
रात्रि में श्री सालासर जी के लिए प्रस्थान रात्रि 9:00 बजे। प्रस्थान और रात्रि का खर्च आपका स्वयं का होगा।
15/9/24
सुबह की चाय व नास्ता, दोपहर का भोजन, शाम की चाय और रात का भोजन संस्था द्वारा उपलब्ध कराया जाएगा।
श्री खाटू श्याम जी से वापसी
15/9/24
रात्रि में दिल्ली वापसी के लिए प्रस्थान रात्रि 8:00 बजे। प्रस्थान के उपरांत रात्रि का खर्च आपका स्वयं का होगा।
ठहरने की व्यवस्था
★ समिति का प्रयास आपको अधिक से अधिक सुविधा देने का होता है। अतः समिति की ओर से Non AC धर्मशाला में ठहरने की व्यवस्था की जाती है।
★ यदि आपको अलग से अपना कमरा (रूम) लेना है तो उसका खर्च आपको स्वयं उठाना होगा।
★ एक चादर ओढ़ने तथा एक चादर बिछाने के लिए अपने साथ अवश्य ले ले।
सावधानी
★ आप सभी से सूचित किया जाता है कि कोई भी भक्तजन सोना, चांदी जैसा कीमती सामान या जेवर पहन कर ना जाए। अगर आप पहन कर जाते हैं तो उसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी आपकी अपनी स्वयं की होगी।
★ मादक पदार्थों का सेवन करने वाले अथवा झगडालू यात्री अथवा दूसरे साथियों को परेशान करने वाले को यात्रा से अलग करके अगले स्टॉप पर उतारने का पूर्ण अधिकार यात्रा व्यवस्थापक को होगा और इस अवस्था में कोई भी पैसा वापस नहीं किया जाएगा।
★ यदि आप बार-बार बस में लेट आते हैं। यह बस के चलने में देरी करवाते हैं; तो आपको वहीं छोड़ दिया जाएगा।
★ यात्रा के दौरान आर्थिक या शारीरिक क्षति की जिम्मेदारी यात्री की स्वयं की होगी। व्यवस्थापक की यात्रियों के नुकसान की किसी भी प्रकार से जिम्मेदार नहीं होंगे
सभी के लिए जरूरी सामान
★ जो यात्री नियमित रूप से दवाई लेते हैं या आपकी दवाइयां चल रही है तो वे दवाइयां अवश्य रख ले। ये यात्री यात्रा प्रोग्राम के दिनो के अनुसार कृपया अपनी दवाईयां साथ में लावे।
★ ORS या Electrol के कम से कम दो पैकेट सभी को लेने हैं।
★ उल्टी, दस्त और सर दर्द की गोलियां जैसी जरूरी दवाइयां अपने साथ अवश्य रख ले।
★ धूप का एक चश्मा
★ धूप व वर्षा से बचने के लिए एक छाता
★ एक छोटी वैसलीन
★ कोई भी एक ओरिजिनल आईडी
★ यदि आप पूजा का सामान धूप, दीप आदि घर से ही ले जाना चाहते हैं तो ले चलें।
★ पीने के पानी की बोतल।
नोट:–> जैसा की बरसात का मौसम है तो हम आपको सलाह देंगे कि आप काम से कम दो जोड़ी अपने कपड़े साथ ले लें यदि भीग जाए तो उन्हें बदल सके।
चलो हरि दर्शन तीर्थ यात्रा परिवार
Comments
Post a Comment